June 4, 2026
IMG-20260112-WA0192

टांडा के शिवांशु त्रिपाठी ने जेएनयू में लहराया परचम, गणित से एमएससी में पाया प्रवेश।

 

गोरखपुर जनपद के विकासखंड बड़हलगंज अंतर्गत ग्राम एवं पोस्ट टांडा निवासी शिवांशु त्रिपाठी, पुत्र श्री रमेश त्रिपाठी, ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली के मुख्य परिसर में गणित (Maths) विषय से एमएससी में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता प्राप्त की है।

शिवांशु त्रिपाठी की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में हर्ष का वातावरण है, बल्कि पूरे क्षेत्र में गौरव और प्रसन्नता का भाव देखा जा रहा है। उनकी माता श्रीमती आशा त्रिपाठी का योगदान भी इस सफलता में उल्लेखनीय रहा है, जिन्होंने सदैव पुत्र को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में चयनित होकर शिवांशु ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, शुभचिंतकों और ग्रामवासियों ने बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

शिवांशु त्रिपाठी की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

इस अवसर पर युवा नेता आलोक त्रिपाठी, रत्नेश त्रिपाठी प्रशांत त्रिपाठी रजनीश, सुरेश तिवारी, विनय तिवारी, संतोष तिवारी, रामसहाय तिवारी  त्रिपाठी, श्याम मोहन तिवारी, अमित तिवारी आदित्य त्रिपाठी पंकज तिवारी निमेष त्रिपाठी देवेश त्रिपाठी संजय तिवारी पंडित रामनवल मिश्र आदि ने बधाई व शुभकामना देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *