June 4, 2026
IMG-20260120-WA0298

*24 जनवरी से महुआपार में शुरु होगा अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता*

 

*शेरे पुर्वांचल वीरेन्द्र प्रताप शाही की स्मृति में*

 

बडहलगंज :- पूर्व विधायक शेरे पूर्वांचल विरेन्द्र प्रताप शाही के स्मृति में अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 जनवरी से 31 जनवरी तक गांधी इण्टर कालेज महुआपार के मैदान में आयोजित हो रहा है ! जिसमें कुल 8 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं ! इसका आयोजन आठ दिवसीय का होगा ! इसके मुख्य संरक्षक एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी हैं! इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 जनवरी को दिन में 10 बजे पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह व पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह हेलिकाप्टर द्वारा आकर करेगें! प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट बेस पे खेली जायेगी!

 

यह जानकारी देते हुए कमेटी के महासचिव प्रशांत शाही ने बताया कि पूर्व विधायक स्व वीरेन्द्र प्रताप शाही हमारे गांव के साथ ही पुरे क्षेत्र जवार के गौरव थे उनको चाहने वाले पूरे पूर्वांचल में थे वह खेल प्रेमी थे अपने रहते अपनी माता जी के नाम से फुटबाल प्रतियोगिता कराते थे उनके देहांत के बाद उनके चाहने वाले उनके नाम से फुटबाल प्रतियोगिता हर वर्ष कराते थे बीच में उनके बेटे के आकस्मिक देहांत होने के कारण फुटबाल प्रतियोगिता बंद हो गया था अब पुन: उनके चाहने वाले पुराने तेवर और नये क्लेवर के साथ प्रतियोगिता का शुभांरभ कर रहे हैं! यह प्रतियोगिता फेडरेशन द्वारा रजिस्टर्ड है इसमें सभी कुल आठ रजिस्टर्ड टीमें ही शामिल होगी जिसमें सीआईएसएफ देलही, बक्सर क्लब, गाजियाबाद, युनाईटेड क्लब सिवान, डीएफए गोरखपुर, बहराईच क्लब, डीएफए मऊ , युनाईटेड क्लब भोपाल की टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं! इस प्रतियोगिता के मैच रेफरी और मैच कमिश्नर फेडरेशर द्वारा भेजे गये परवेक्षक के देख रेख में होगा! यह मैच आल इण्डिया लेवल का होगा ! इसका समापन 31 जनवरी को होगा विजेता टीम को 1 लाख व उप विजेता को 50 हजार नगद ईनाम व ट्राफी के साथ खिलाडियों को ब्यक्किगत पुरस्कार दिया जायेगा !

 

प्रेस वार्ता के समय कमेटी के अध्यक्ष रमेश शाही, मुन्ना शाही, देवेन्द्र प्रताप शाही, बबलू सिंह, रणविजय सिहं , रमीज अंसारी, कोषाध्यक्ष धनंजय सिंह, दीपक यादव, अतुल शाही व कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे !

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *