नगरपंचायत कर्मियों को दिवाली उपहार वितरित
बड़हलगंज।
नगर पंचायत के कर्मचारियों को चेयरमैन प्रीति उमर के निर्देश पर दिवाली उपहार वितरित किया गया।
शुक्रवार को बड़हलगंज नगरपंचायत कार्यालय स्थित विश्वनाथ उमर सभागार में कर्मचारियों को दिवाली उपहार वितरित करते हुये चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कर्मचारियों के कर्तव्य निष्ठा की सराहना करते हुये कहा कि नगर को सुव्यवस्थित करने में सफाई कर्मचारियों का योगदान अतुलनीय है। इनकी बदौलत हम सभी स्वच्छ वातावरण में रह पाते है। उन्होंने चेयरमैन प्रीति उमर की तरफ से करीब डेढ़ सौ नगर पंचायत कर्मचारियों को स्टील ड्रम, मिष्ठान और पटाखा वितरित किया।
इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी राम समुख, लिपिक सुनील कुमार भाजपा नेता सुरेश उमर, जनसेवा महामंत्री सन्तोष जायसवाल, कृष्ण कुमार गुप्त, अमरनाथ उमर, सभासद दीपक शर्मा, सोनू श्रीवास्तव, बृजेश उमर, अमलेश कुमार, प्रकांत उमर, शोभित उमर आदि मौजूद थे