June 4, 2026
IMG-20250301-WA0145

तीस लाख की लागत से सत्यदेव शास्त्री नगर में बनेगी नाली सड़क

 

बड़हलगंज: नगर पंचायत क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के क्रम में अब सत्यदेव शास्त्री नगर वॉर्ड में भी सड़क व नाली का निर्माण किया जाएगा। चेयरमैन प्रीति उमर ने सभासद प्रेमबालिका चतुर्वेदी के साथ विधिवत् पूजन अर्चन कर शिलान्यास किया।

 

शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र के सत्यदेव शास्त्री नगर वॉर्ड में ट्यूबवेल से शिवनारायण चौबे के घर से होते हुए अनिल गुप्ता के घर तक बनने वाले आरसीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का चेयरमैन प्रीति उमर ने शिलान्यास किया। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत प्राप्त धनराशि से लगभग तीस लाख की लागत से इस सड़क व नाली का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़हलगंज नगर के समस्त वार्डो में इन दिनों विकास कार्यों को आगे पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान सभासद दीपक शर्मा, ऋषि चंद, रामदास मद्धेशिया, अमूल्य चतुर्वेदी, संजय सोनकर, जितेंद्र पासवान, सुदीप वर्मा, रवि साहनी, राजीव मिश्रा, दिनेश मद्धेशिया, दुर्गेश मिश्रा, राजकुमार निगम, विनय तिवारी, गंगासागर शाही, कृष्णा गुप्ता, सुरेश उमर, अमलेश कुमार, अरविंद सिंह, शैलेन्द्र सिंह, मनोज चौरसिया, गुलाब प्रसाद, निखिल गुप्ता, कान्हा उमर, उमेश यादव, विकास गौंड, जुनैद अहमद, विष्णु गुप्ता, रचित उमर, शुभम गुप्ता, राजेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *