August 16, 2026
IMG-20250621-WA0325

भ्रष्टाचारियों को जानती है चिल्लूपार की जनता-राजेश त्रिपाठी

-मेरी हत्या की साजिश रच रहे विरोधी-राजेश त्रिपाठी

बड़हलगंज

चिल्लूपार की जनता भ्रष्टाचारियों को जानती है। चिल्लूपार में व्याप्त भ्रष्टाचार जनता से छिपा नहीं है। चाहे व  पीजी कालेज, ला कालेज, बीकाम, एम.काम, कालेज की दुकान या फार्म हाऊस में हुए भ्रष्टाचार सभी जनता के सामने है। जिसकी जांच गवर्नर द्वारा कराई जा रही है। अब विरोधी मेरी व मेरे पुत्र मानस के हत्या की साजिश रच रहे हैं। जिसके लिए सरकार ने मेरी सुरक्षा बढ़ाई है।

यह बातें विधायक राजेश त्रिपाठी ने कही। वे कस्बे के आंबेडकर तिराहे पर आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष देर शाम ओपेन प्रेस मिट आम के साथ खास बात कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि बड़हलगंज पीजी कालेज में बड़े पैमाने पर चल रहे भ्रष्टाचार बिल्डिंग घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, यूसीजी फंड घोटाला, जमीन घोटाला आदि की शिकायत राज्यपाल व शिक्षा मंत्रालय को जांच के लिए पत्र लिखकर दिया है। जिस पर राजभवन लखनऊ ने टीम गठित कर जांच करा रही है। कहा कि पिछले 25 साल से पीजी कालेज में आडिट नहीं कराया गया है। सबसे बड़ा घोटाला एक बिल्डिंग पर चौदह विषयों की मान्यता लेकर की गयी है। उन्होंने बताया कि 1985 से लेकर अब तक दस ग्राम पंचायतों में 168 एकड़ जमीन को कूटरचित तरीकें से लालच देकर कालेज के नाम करा लिया गया है। बस स्टेशन और आसपास में जो दुकानें बनी हैं वह जमीन कभी कालेज की थी ही नहीं। वह जमीन लठहवा पोखरा, भीता, ग्राम समाज व बेईलिया के एक निगम परिवार के नाम रही है। विधायक ने कहा कि मुझे सिखंडी बताने वालों को पता होना चाहिए कि सिखंडी पांडव समाज का था दुर्योधन समाज का नहीं। मेरे साथ कन्हैया एवं पांडव की टीम बैठी है इसलिए मुझे कोई डर नहीं है। लोकायुक्त जांच में मुझे बर्खास्त नहीं किया गया था बल्कि मैने त्यागपत्र दिया था। अगर विश्वास नहीं है तो जांच कराकर देख लो यह बात सत्य नहीं हुई तो राजनीति छोड़ दूंगा। मेरे पास नौ डिस्मिल खेत नहीं साढ़े बारह एकड़ खेत है। जिसे मैने अपने बेटे और पत्नी के नाम कर दिया है। जनता सब जानती है और 2027 में एक बार फिर इसका जबाब देगी। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राम आशीष राय, महेश उमर, सरोजरंजन शुक्ल, रामबेलास यादव, बनवारी प्रसाद, स्वतंत्र सिंह, हृदयशंकर सिंह, आनंद चंद, मुन्ना चंद, राजीव पांडेय, विनय तिवारी, राजीव तिवारी, आनंद त्रिपाठी, मुन्ना निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *