June 4, 2026
IMG-20250726-WA0296

*बड़हलगंज में ग्रीन डायमंड स्पा सेंटर सीज, प्रशासन की छापेमारी में अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़*

 

*बड़हलगंज (गोरखपुर)*

कस्बे के कॉलेज रोड स्थित ग्रीन डायमंड स्पा सेंटर पर शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। उपजिलाधिकारी गोला अमित कुमार जायसवाल के नेतृत्व में नायब तहसीलदार जयप्रकाश, नायब तहसीलदार बालचंद चौहान और थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने संयुक्त रूप से यह छापेमारी की।

 

प्रशासन को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में स्पा सेंटर के भीतर अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई। मौके पर संदिग्ध परिस्थितियों में  पांच -युवतियां पाए गए। जांच के दौरान जब दस्तावेज मांगे गए तो सेंटर संचालक कोई वैध अनुमति या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

 

प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से स्पा सेंटर को सीज कर दिया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

SDM अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि “कस्बे में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर इसी प्रकार की सघन जांच की जाएगी।”

 

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे अवैध अड्डों पर आगे भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *