मुक्तिपथ शांति की अनुभूति का स्थल – स्वतंत्रदेव सिंह
बड़हलगंज। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मुक्तिपथ किसी अपने से विछोह का ही नहीं वरन अशांत मन को शांति दिलाने वाला भी स्थल बन चुका है। मुक्तिपथ की परिकल्पना को साकार करने वाले चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी और उनके सहयोगी बधाई के पात्र हैं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ और सरयू तट के अवलोकन को अनौपचारिक रूप से पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उक्त उदगार व्यक्त करते हुये मुक्तिपथ पर अन्य सामुदायिक सुविधाओं और यात्री विश्रामालय के निर्माण में सहयोग देने की इच्छा जताई। उन्होंने इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और मुक्तिपथ की देखरेख को समर्पित महेश उमर से प्रस्ताव बनवाने को कहा। उन्होंने मुक्तिपथ परिसर में लीची का पौधरोपण भी किया।
इसके पूर्व मुक्तिपथ पहुंचने पर चिल्लूपार के विधायक एवं मुक्तिपथ के संस्थापक अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गोला अमित कुमार जायसवाल, ईओ बड़हलगंज रामसमुख, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, व्यापार मण्डल बड़हलगंज के अध्यक्ष श्रीकान्त सोनी, ठाकुर अष्टभुजा सिंह, जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, लिपिक सुनील कुमार, सभासद दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, संजय सोनकर, भाजपा नेता अवनीश राय, उमेश यादव, हिमांशू गौड़, विकास गौड़, विपुल निषाद, सत्यप्रकाश पाल, कन्हैया मोदनवाल, प्रवीन मोदनवाल, सुनील उर्फ बबलू मद्धेशिया आदि मौजूद थे।