June 4, 2026
Screenshot_2025-08-16-21-14-30-53_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 (1)

तिरंगा लहरा कर दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई।

बड़हलगंज।

आज़ादी की 78 वर्षगांठ के अवसर पर जनपद के ग्रामीण इलाकों में खूब धूम रही, स्कूली छात्रों से लगायत व्यापारी, किसान और सरकारी कर्मचारियों ने स्वतन्त्रता दिवस पर पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर खुशियां मनाई।

शुक्रवार को चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने उपनगर के सुभाष पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विशाल तिरंगा चेयरमैन प्रीति उमर के साथ फहराया। उन्होंने राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज खड़ेसरी, सराफा व्यापार मण्डल  की तरफ से दीनदयाल चौक, अम्बेडकर चौक, आइडियल टेक्निकल स्कूल, फ्यूचर विंग स्कूल, उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट, मुक्तिपथ शहीद स्मारक पर झंडा फहराया। चेयरमैन प्रीति उमर ने चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के साथ नगर पंचायत कार्यालय, मान्या चेरिटेबल ब्लड बैंक, बी एस एस नर्सरी स्कूल, श्रीमती सुदामा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पर झंडारोहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *