गांधी और लाल के नारों से गूंजा नगर पंचायत सभागार
बड़हलगंज।
नगर पंचायत बड़हलगंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पूरे जोशोखरोश के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर बधाई दी और नगर पंचायत के सभागार में दोनों महापुरुषों के चित्र पर नगरपंचायत सभासदों और कर्मचारियों के साथ माल्यार्पण किया।
गुरुवार को विजयादशमी महापर्व के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन के कारण नगर पंचायत में सुबह से ही उल्लास व उत्साह का वातावरण बना रहा। नगर पंचायत कार्यालय में मनाए जा रहे जन्मदिन समारोह का शुभारम्भ चेयरमैन प्रीति उमर ने भाजपा नेता व चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के साथ राष्ट्रध्वज फहरा कर किया। उन्होंने कहा कि देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सही मायनों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और गुदड़ी के लाल पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी के सपनों का भारत बनाने की तरफ अग्रसर है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा इसी उद्देश्य की पूर्ति का माध्यम है, जिसके माध्यम से हम सभी स्वच्छता और सेवा के प्रति आमजन को जागरूक करने का कार्य कर रहे है। इसके पूर्व नगर पंचायत के श्री विश्वनाथ उमर सभागार में सभी सभासदों के साथ नगरपंचायत कर्मियों व गणमान्य जनों ने नेतद्वय के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिसके बाद सबके बीच मिष्ठान का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जनसेवा संस्था के महामंत्री संतोष जायसवाल (पत्रकार) ने किया।
इस अवसर पर सभासद राजीव मिश्र, राकेश राय, अमूल्य चंद्र चतुर्वेदी, ऋषि चन्द, एजाज कुरैशी, दीपक शर्मा, दीपक गौड़, लिपिक सुनील कुमार, विपुल निषाद, भाजपा नेता सुरेश उमर, ह्रदयशंकर सिंह, अरविन्द सिंह, रुद्रांश जायसवाल, दीपक गुप्ता, रचित उमर, प्रकांत उमर गणेश, विजय राजभर सहित तमाम लोग मौजूद थे।