समाज सेविका श्वेता मिश्रा ने दिवाली पर ज़रूरतमंद महिलाओं को बांटे साड़ी गिफ़्ट
दिवाली के शुभ अवसर पर समाज सेविका श्वेता मिश्रा ने इस वर्ष भी अपनी सेवा भावना को जारी रखते हुए 15 ज़रूरतमंद महिलाओं को साड़ी उपहार स्वरूप प्रदान की।
श्वेता मिश्रा हर साल की तरह इस बार भी उन महिलाओं के लिए कुछ विशेष करने का संकल्प लेकर आगे आईं — जो अपने परिवार और बच्चों की खुशी में तो व्यस्त रहती हैं, लेकिन अपनी खुशियों को अक्सर भूल जाती हैं।
श्वेता मिश्रा ने बताया कि “एक माँ या गृहिणी हमेशा अपने परिवार की खुशी को प्राथमिकता देती है, लेकिन कोई उनके लिए कुछ करे, ये बहुत कम होता है। इसलिए मैंने सोचा कि इस बार की दिवाली उन महिलाओं के नाम की जाए, जो दिन-रात मेहनत करती हैं।”
श्वेता मिश्रा अपने इस कार्य को बिना किसी संस्था या संगठन के सहयोग के, अपने प्रयासों से पूरा करती हैं। उनका मानना है कि सेवा का भाव दिल से होना चाहिए, किसी मंच से नहीं।