USCBP के अनुसार, भारतीय नागरिक दक्षिण पश्चिम सीमा से अमेरिका में प्रवेश करने वाले अवैध प्रवासियों की पांचवी सबसे बड़ी जमात है। अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच 96,917 भारतीयों को अवैध रूप से अमेरिका में सीमा पार करते हुए पकड़ा गया। इनमें से 30,010 को कनाडा सीमा पर और 41,770 को मैक्सिको सीमा पर पकड़ा गया।
विदेश मंत्रालय क्या देता है सलाह, जान लें ये जरूरी बातें
अपने पासपोर्ट (वीजा के पेजों सहित), बीमा पॉलिसी, ट्रैवलर के चेक, वीजा और क्रेडिट कार्ड नंबर की फोटोकॉपी रखें। इसे मूल दस्तावेजों से किसी दूसरी जगह पर रखें और घर पर किसी के पास एक प्रतिलिपि भी रख दें। आप जिस देश में जा रहे हैं, वहां के कानूनों का पालन करें। पासपोर्ट खोने, चोरी या खराब होने पर तुरंत रिपोर्ट करें। पासपोर्ट के लिए अतिरिक्त फोटो ले जाएं।