June 4, 2026

लक्ष्मीनारायण घाट से मुक्तिपथ तक घाट बनने का मार्ग हुआ आसान

बड़हलगंज: चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रीति उमर के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक लेटाघाट से लेकर मुक्तिपथ तक समस्त घाटों को जोड़कर एक विस्तारित घाट बनाने का मार्ग अब आसान हो गया है। सिंचाई विभाग ने नदी किनारे बोल्डर पिचिंग ठोकर बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

सोमवार को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि विधायक राजेश त्रिपाठी के प्रयास से योगी सरकार की सिंचाई विभाग ने बड़हलगंज कस्बे के लिए 565 लाख रुपए का टेंडर जारी कर दिया है। जिससे नगर के लक्ष्मीनारायण घाट से लेकर मुक्तिपथ घाट तक बोल्डर पिचिंग किया जाएगा। बोल्डर पिचिंग हो जाने से समस्त घाटों को जोड़ना आसान हो जाएगा, जिससे मुक्तिपथ से लेकर लेटाघाट तक सभी घाट आपस में मिल जाएंगे और पर्यटन का बड़ा केंद्र बड़हलगंज का सरयू तट निर्मित हो जायेगा। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ व सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित विधायक राजेश त्रिपाठी को इस प्रोजेक्ट के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता भी चाहती है कि मुक्तिपथ से लेकर लेटाघाट तक आपस मे जुड़ जाए। घाट बन जाने से जहां लोगों को एक सुंदर सुव्यवस्थित घूमने फिरने का जगह मिल जाएगा तो वहीं स्ट्रीट वेंडर सहित अन्य लोगों को भी रोजगार के साथ साधन उत्पन्न होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *