June 4, 2026
IMG-20250218-WA0141

एनएचएआई के अधिकारियों ने किया सरयू पुल का निरीक्षण

बड़हलगंज,

गोरखपुर वाराणसी फोरलेन हाइवे पर बड़हलगंज- दोहरीघाट सरयू नदी पर बने नए पुल के एप्रोच के निकट सरयू नदी की धारा डायवर्ट होकर दिशा बदलने से एनएचएआई के अधिकारियों ने सरयू पुल के निरीक्षण किया। विभाग इसको गंभीरता से नहीं लिया तो आगामी जुलाई अगस्त में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुल के उत्तरी हिस्से पर कटान हो सकता है।

मंगलवार को एनएचएआई दिल्ली हेड क्वार्टर के अधिकारी ए.के. श्रीवास्तव के नेतृत्व में एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल, कन्सलटेंट डॉ अनिल कुमार, जेपी ग्रुप के विकास व राजीव शर्मा के साथ बड़हलगंज-दोहरीघाट सरयू पुल का निरीक्षण किया। अधिकारियों का मानना है कि तकनीकी जांच कर बरसात के पहले सुरक्षा की दृष्टि से काम शुरू कर दिया जाएगा।

बताते चलें कि गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर बड़हलगंज में कुरांव से मऊ जनपद के दोहरीघाट नई बाजार तक 12 किमी की लंबाई में बाईपास बनाया गया है। जिसमें 1250 मीटर लंबा सरयू पुल का निर्माण है।एनएचएआई के अधिकारियों ने किया सरयू पुल का निरीक्षण
बड़हलगंज,
गोरखपुर वाराणसी फोरलेन हाइवे पर बड़हलगंज- दोहरीघाट सरयू नदी पर बने नए पुल के एप्रोच के निकट सरयू नदी की धारा डायवर्ट होकर दिशा बदलने से एनएचएआई के अधिकारियों ने सरयू पुल के निरीक्षण किया। विभाग इसको गंभीरता से नहीं लिया तो आगामी जुलाई अगस्त में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुल के उत्तरी हिस्से पर कटान हो सकता है।
मंगलवार को एनएचएआई दिल्ली हेड क्वार्टर के अधिकारी ए.के. श्रीवास्तव के नेतृत्व में एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल, कन्सलटेंट डॉ अनिल कुमार, जेपी ग्रुप के विकास व राजीव शर्मा के साथ बड़हलगंज-दोहरीघाट सरयू पुल का निरीक्षण किया। अधिकारियों का मानना है कि तकनीकी जांच कर बरसात के पहले सुरक्षा की दृष्टि से काम शुरू कर दिया जाएगा।
बताते चलें कि गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर बड़हलगंज में कुरांव से मऊ जनपद के दोहरीघाट नई बाजार तक 12 किमी की लंबाई में बाईपास बनाया गया है। जिसमें 1250 मीटर लंबा सरयू पुल का निर्माण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *