- श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया का दिव्य प्रवचन, भक्तिमय हुआ माहौल
गोरखपुर /सचिनराम रामेश्वर मंदिर, सचिन, सूरत में श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। सबसे कम आयु की अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया ने श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य गाथा सुनाते हुए कहा, “भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना का संदेश देता है।”
कथा के दौरान “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। साध्वी जी ने बाल कृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन करते हुए बताया कि जब भक्त ईश्वर की शरण में जाता है, तो उसके जीवन की सभी बाधाएँ स्वतः समाप्त हो जाती हैं।
इस आयोजन का सफल संचालन सामाजिक समरसता संस्था के अध्यक्ष राहुल सिंह एवं श्रुति सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। कथा के समापन पर आरती एवं महाप्रसाद वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर ई. राहुल सिंह, श्रुति सिंह, डॉ. डी. आर. रेवाला, सुशील सिंह, डॉ. ए. के. सिंह, संदीप दीक्षित, कौशल दुबे, जितेंद्र सिंह, जगदीश सहानी, मिथलेश जी, राजमनी पाण्डेय, राकेश भाई शर्मा, अखिलेश शर्मा, प्रकाश भाई, विजय शर्मा, लाल बाबू शर्मा, आचार्य गौरव पाण्डेय, मदन मोहन मालवीय, डॉ. रागिनी पाण्डेय, शुभम सिंह, जितेंद्र, कृष्णा सिंह, राम आशीष पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, दीप नारायण सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथा समिति ने कहा कि यह आयोजन समाज में भक्ति, प्रेम और नैतिकता को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया का दिव्य प्रवचन, भक्तिमय हुआ माहौल