June 4, 2026
IMG-20250227-WA0189
  1. कालेज रोड के अधूरे पटरी की होगी इंटरलॉकिंग

 

बड़हलगंज: नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों के क्रम में अब नगर के कल्याण नगर वॉर्ड स्थित कालेज तिराहे के इंदिरा गांधी मोड़ से ड्रेसलैंड तक अधूरे पड़े पटरी पर भी इंटरलॉकिंग की जायेगी। बुधवार को चेयरमैन प्रीति उमर ने सभासद ममता मद्धेशिया के साथ विधिवत् पूजन अर्चन कर शिलान्यास किया।

 

बुधवार को चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में कालेज तिराहे से लेकर ड्रेसलैंड तक अधूरे पड़े पटरी पर इंटरलॉकिंग पाथवे निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि बड़हलगंज के समस्त क्षेत्रों में स्थित सड़क की पटरियों पर इंटरलॉकिंग कर सुंदर सुसज्जित बनाया जा रहा है, इसी क्रम में अब कालेज रोड पर अधूरे पड़े पटरी पर भी इंटरलॉकिंग पाथवे निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान ईओ राम समुख, सभासद दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, राकेश राय, ऋषि चंद, सुनील यादव, जितेंद्र पासवान, रामदास मद्धेशिया, नियाज़ कुरैशी, लक्ष्मण साहनी, रवि साहनी, संजय सोनकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, पवन यादव, संतोष जायसवाल, सुरेश उमर, कमलेश दुबे, अमरनाथ उमर, मनोज निगम, राजकुमार निगम, बृजेश उमर, सुनील कुमार, अमलेश कुमार, राजेश जायसवाल, आनंद उमर, अरविंद सिंह,कार्तिक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *