June 4, 2026
IMG-20250222-WA0221

माता – पिता की स्मृति में ग्रामप्रधान ने कराया प्रवेशद्वार का निर्माण

बड़हलगंज।

बड़हलगंज क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में ग्रामप्रधान स्वतंत्र सिंह द्वारा अपने माता – पिता की स्मृति में स्वनिधि से निर्मित गांव के प्रवेश द्वार “सीता द्वार” का लोकार्पण भाजपा नेता सृंजय मिश्र एवं महेश उमर ने फीता काट कर किया।

शनिवार को मकरंदपुर गांव प्रधान स्वतन्त्र सिंह द्वारा अपने पिता स्व. अवधेश सिंह एवं माता स्व. कमला देवी की स्मृति में निर्माण कराए गये गांव के प्रवेश द्वार “सीता द्वार” के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सृंजय मिश्र ने कहा कि अपने माता – पिता की स्मृति को संजोने का प्रयास सराहनीय है। चेयरमैन प्रतिनिधि/भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने सुकर्म से अपने माता – पिता का नाम रोशन करने का प्रयास करना चाहिए। ग्राम प्रधान स्वतन्त्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलापंचायत सदस्य श्रीराम यादव, पूर्व प्रधान अरविन्द सिंह, बृजेश सिंह, रामायण सिंह, हरेंद्र सिंह, रामप्रताप सिंह, राजू शर्मा, गजेंद्र सिंह, जयचन्द शर्मा, अमन उमर, आशीष उमर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।माता – पिता की स्मृति में ग्रामप्रधान ने कराया प्रवेशद्वार का निर्माण
बड़हलगंज।
बड़हलगंज क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में ग्रामप्रधान स्वतंत्र सिंह द्वारा अपने माता – पिता की स्मृति में स्वनिधि से निर्मित गांव के प्रवेश द्वार “सीता द्वार” का लोकार्पण भाजपा नेता सृंजय मिश्र एवं महेश उमर ने फीता काट कर किया।
शनिवार को मकरंदपुर गांव प्रधान स्वतन्त्र सिंह द्वारा अपने पिता स्व. अवधेश सिंह एवं माता स्व. कमला देवी की स्मृति में निर्माण कराए गये गांव के प्रवेश द्वार “सीता द्वार” के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सृंजय मिश्र ने कहा कि अपने माता – पिता की स्मृति को संजोने का प्रयास सराहनीय है। चेयरमैन प्रतिनिधि/भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने सुकर्म से अपने माता – पिता का नाम रोशन करने का प्रयास करना चाहिए। ग्राम प्रधान स्वतन्त्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलापंचायत सदस्य श्रीराम यादव, पूर्व प्रधान अरविन्द सिंह, बृजेश सिंह, रामायण सिंह, हरेंद्र सिंह, रामप्रताप सिंह, राजू शर्मा, गजेंद्र सिंह, जयचन्द शर्मा, अमन उमर, आशीष उमर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *