तीस लाख की लागत से बनेगी आरसीसी सड़क व नाली
बड़हलगंज: विकास कार्यों को लेकर नगर पंचायत को नया कीर्तिमान स्थापित कराने में अपना योगदान दे रहीं नपंअ प्रीति उमर ने उपनगर के जलेश्वरनाथ नगर में आरसीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
सोमवार को नगर पंचायत के जलेश्वरनाथ नगर में तीस लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए नपंअ ने कहा कि पूर्व के कार्यकाल में नगर पंचायत विकास कार्यों में काफी पीछे रहा है। पुरानी टाउन एरिया होने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं की दरकार थी लेकिन अब मगर विकास की तरफ बढ़ चला है। महेश उमर ने बताया कि जलेश्वरनाथ नगर सहित विभिन्न वार्डों में इन दिनों करोड़ों रुपए के विकास परियोजनाओं को संचालित किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी राम समुख, सुनील यादव, रामदास मद्धेशिया, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, ऋषि चंद, रवि साहनी,राकेश राय, लक्ष्मण साहनी, नियाज कुरैशी, खुर्शीद अहमद, संजय सोनकर, अमूल्य चन्द,जितेंद्र पासवान, सुदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।