June 4, 2026
IMG-20250311-WA0258

गगहा पुलिस ने दंगा नियंत्रण का किया अभ्यास

फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास

गगहा —- होली और रमजान पर्व को देखते हुए गगहा पुलिस चौकन्नी है।होली और जुमे की नमाज एक दिन होने के कारण पुलिस एलर्ट मोड़ में है। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी वास गांव दरवेश कुमार व थाना प्रभारी गगहा गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में हिन्दू मुस्लिम मिश्रित क्षेत्रों गजपुर, गंभीरपुर, गगहा व भलुवान में फ्लैग मार्च निकालते हुए लोगों में सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए लोगों से अपील की होली का त्योहार भाईचारे का त्योहार है जिसमें लोग एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलते हैं इसे पारंपरिक तरीके से शांति पूर्ण तरीके से मनाए त्योहार मे खलल डालने वालों व अशांति पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दंगा कैसे नियंत्रित किया जाए उसके बारे में क्षेत्राधिकारी वास गांव दरवेश कुमार के नेतृत्व में आर्मोरर के द्वारा गगहा पुलिस ने दंगा नियंत्रण अभ्यास किया जिसमें पुलिस ने बलवा व दंगा होने पर स्थिति पर कैसे काबू पाया जाए आंसू गैस के गोले, रबड़ की गोली आदि संसाधनों का कैसे इस्तेमाल किया जाए । क्षेत्राधिकारी वास गांव ने कहा कि त्योहार को देखते हुए पुलिस को 24 घंटे एलर्ट मोड़ में रहना है सभी पुलिस कर्मियों को मोबाइल आन रखना है और सबके पास हेलमेट और जैकेट साथ रहना चाहिए।सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहे सभी मिश्रित आबादी में सादे वेश में पुलिस की तैनाती रहेगी साथ ही सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।इस अवसर पर थाना प्रभारी गगहा गौरव कुमार वर्मा,एस एस आई नीरज कुमार सिंह,रवि राय, दीनबंधु प्रसाद, विकास भदौरिया, आनन्द कुमार कांस्टेबल ईंकाश सिंह,सोनू यादव, सुबोध वर्मा, आलोक सिंह, चंद्रिका यादव,कमला यादव, मुरलीधर यादव सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।गगहा पुलिस ने दंगा नियंत्रण का किया अभ्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *