June 4, 2026
IMG-20250311-WA0214

जनपद स्तरीय हमारे आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

गोरखपुर।गोरखपुर जिले को निपुण बनाने के लिए प्री प्राइमरी शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा का सार्वभौमीकरण किया जाना है। इस महत्वपूर्ण उद्देश्य की प्राप्ति के लिए गोरखपुर जिले के  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के गोरखनाथ हाल में हमारे आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाइट  प्राचार्य अभिषेक पांडेय ने कहा कि बच्चों को निपुण बनाने के लिए आंगनबाड़ी एवं प्राथमिक शिक्षा को सम्मिलित रूप से प्रयास करना होगा। इसके लिए सरकार  प्री प्राइमरी के सार्वभौमीकरण के लिए सार्थक प्रयास कर रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक प्रशिक्षण गोरखपुर कर रहे थे। कार्यक्रम में प्री प्राइमरी की आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुपरवाइजर स्कूल रेडीडनेस के नोडल शिक्षक शिक्षक संकुल प्रत्येक ब्लॉक से दो निपुण बच्चों को सम्मानित किया गया।इस मौके पर जिले के तीनों एस आर जी और ए आर पी सम्मिलित हुए।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों  का डी सी ट्रेनिंग  नितिन पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

-प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक नोडल शिक्षक संकुल व छात्र छात्रा को किया गया पुरस्कृत

गोला तहसील क्षेत्र के विकास खंड बड़हलगंज में स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र से प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल के प्रधानाध्यापक हरिलाल निषाद को उत्कृष्ट नोडल अध्यापक का पुरस्कार मिला एवं भीटी बाल प्राथमिक विद्यालय कक्षा 2 की छात्रा कुमारी रितिका शर्मा एवं कक्षा 1 के छात्र प्रतीक कुमार को चयनित निपुण छात्र के रूप में पुरस्कार मिला।वही प्रथामिक विद्यालय खड़ेसरी के सहायक अध्यापक एवं नोडल शिक्षक संकुल को उत्कृष्ट नोडल शिक्षक संकुल के रूप में सम्मानित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *