- सफाई कर्मियों के सहयोग से नगर बनता है स्वच्छ: महेश उमर
बड़हलगंज: नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों के सहयोग से नगर स्वच्छ व सुंदर होता है। नगर की स्वच्छता बिना सफाई कर्मियों के बिना संभव नहीं है।
उक्त बातें चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बुधवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के स्व विश्वनाथ उमर सभागार मे आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम के तहत सफाई कर्मियों सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मियों को अंग वस्त्र व मिष्ठान के साथ सम्मानित करते हुए कही। श्री उमर ने कहा कि नगर को साफ सुथरा व विकास को आगे ले जाने में सफाई कर्मियों के साथ ही अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस दौरान लिपिक सुनील कुमार, सुरेश उमर, किशन उमर, डॉ गणेश गुप्ता, अमलेश, डब्लू उपाध्याय, रवींद्र, सुरेश सोनकर, विष्णु, पारस सोनकर, विक्रम गौंड, महेश पटेल, विपुल निषाद, हिमांशु गौंड, विकास सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहें।