*माधव पब्लिक स्कूल का 17 वाँ दीक्षांत समारोह सम्पन्न*
बेलीपार, गोरखपुर।
माधव पब्लिक स्कूल ने अपना 17वाँ वार्षिक दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया। विद्यार्थियो के साथ भारी संख्या में आये अभिभावकों के चेहरों पर अपनें बच्चों के रिपोर्ट कार्ड एवं अवॉर्ड को देखने की उत्सुकता साफ झलक रही थी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा लोगों का ख़ूब मनोरंजन भी किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रधानाचार्य जे0 एम0 मिश्रा द्वारा विद्यालय के चेयरमैन इंद्रजीत ओझा को गेस्ट ऑफ ऑनर के तहत बुके देकर स्वागत किया गया, तत्पश्चात चेयरमैन, प्रधानाचार्य तथा विद्यालय के संरक्षक एल0 एन0 दूबे के द्वारा दीप – प्रज्वलन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इसी कड़ी में माधव पब्लिक स्कूल जैसे स्तरीय विद्यालय का स्वप्न देखने वाले स्मृतिशेष बेनीमाधव ओझा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
प्रशस्ति – पत्र एवं अवॉर्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा पाँच की छात्रा आकृति, शिवन्या, आरुषि, अनामिका, अर्पिता आदि द्वारा सिद्धि विनायक गणेश वंदना से किया गया। कक्षा सात की छात्राएँ अपूर्वा एवं रिया ने स्वागत गीत की प्रस्तुति देकर अभिभावक एवं अतिथियों का स्वागत- वंदन किया| ‘राम आएंगे’ गीत पर अपूर्वा एवं टीम ने शानदार प्रस्तुत देकर माहौल राममय कर दिया| कक्षा सातवीं की मेधावी छात्रा समृद्धि मिश्रा ने विद्यालय की शिक्षा-व्यवस्था पर संस्कृति में अपनी बात को रखी जिसकी सभी ने भरपूर सराहना किया| कक्षा नौवीं की छात्रा क्रिस्टीना एवं टीम ने ‘ चंद्रयान- 3 की घटना को नाट्य रूपांतरण करके सबको भावविभोर कर दिया| इस शानदार प्रस्तुति के लिए पूरी टीम को गोरखपुर महोत्सव में प्राप्त विज्ञान प्रदर्शनी प्रशस्ति – पत्र , मेडल एवं ट्रॉफ़ी का चेयरमैन द्वारा वितरण किया गया| कक्षा सातवीं की अपूर्वा, आरोही, सुजीत, पलक, तथा कक्षा नौवी के कृष्णा गुप्ता तथा अविनाश त्रिपाठी को गोरखपुर महोत्सव में रोबोटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्राप्त प्रशस्ति – पत्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की द्वितीय कड़ी में विद्यालय के मेधावी छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित किया गया, जो अग्रलिखित हैं- एल. के.जी. से यश यादव , वमिका दूबे , शिवन्या वत्स दूबे क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, यू.के.जी. में अजीत कुमार, रिशांक तनय मिश्रा , परी क्रमश: प्रथम , द्वितीय, तृतीय , कक्षा एक में आदर्श कनौजिया, रियांशी चौहान, श्रेयस दूबे क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय एवं कक्षा दो में शौम्या शुक्ला, अलशिफ़ा, प्रचाया क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्थि- पत्र एवं अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया|
प्रमाण-पत्र वितरण के इसी क्रम में कक्षा तीन से आभास दूबे , श्रीकीर्ति शर्मा, आक्ष्या त्रिपाठी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय , कक्षा चार से देवांशू यादव , दृष्टि ओझा, शौर्य प्रताप सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय , कक्षा पाँच से आकृति सिंह, गौरव यादव, आरुषि सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति – पत्र एवं अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया|
कक्षा छः से अक्षरा मौर्या, विनायक, दिव्यांशू यादव क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय , कक्षा सात से समृद्धि मिश्रा, आकृति पाण्डेय, राज त्रिपाठी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय , कक्षा आठवीं के वैभव पाण्डेय, जान्हवी त्रिपाठी, साक्षी यादव क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान, कक्षा नौवीं से कृष्णा गुप्ता, रमापति त्रिपाठी, शगुन पाण्डेय को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति – पत्र एवं अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया| इसी क्रम में कक्षा 11A से अनुराग सिंह, सुस्मिता चौरसिया, प्रीति निषाद क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय , कक्षा 11B से खुशी राज जायसवाल, सृष्टि चौरसिया, साहिल गौंड क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करके अपने माता- पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किये| सर्वाधिक उपस्थिति पुरस्कार के तौर पर एल.के.जी. से आर्यन कुमार, यू.के.जी. से काव्या, कक्षा एक से आदर्श कन्नौजिया, कक्षा दो से सिद्धार्थ चंद्रा, कक्षा तीन से आलोक सिंह, कक्षा चार से तन्मय पाण्डेय, कक्षा पाँचवीं से आदित्य शर्मा, कक्षा छठवीं से अक्षरा मौर्य, कक्षा सातवीं से अदिति पाण्डेय, कक्षा आठवीं से कल्पना दूबे, नौवीं से शगुन पाण्डेय, 11 A से शालिनी जायसवाल, कक्षा 11 B से सृष्टि चौरसिया को प्रशस्ति-पत्र एवं एवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया कैप्टन सम्मान के तहत विद्यालय हेड ब्वाय अनुराग सिंह, हेड गर्ल मान्यता दूबे , स्पोर्ट्स कैप्टन शालिनी जायसवाल, वाईस स्पोर्ट्स कैप्टन खुशी शुक्ला, डिसीप्लीन कैप्टन आयुष्य पाण्डेय, डिसीप्लीन वाईस कैप्टन सुष्मिता चौरसिया, कल्चरल हेड ब्वाय साहिल गौंड, कल्चरल हेड गर्ल सृष्टि चौरसिया, येलो हाऊस कैप्टन खुशी राज जायसवाल , ब्लू हाऊस कैप्टन अभिलाषा ओझा, ग्रीन हाऊस कैप्टन अमन कुमार, रेड हाऊस कैप्टन प्रिंस गुप्ता को प्रशस्ति – पत्र एवं ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के चेयरमैन श्री इन्द्रजीत ओझा जी ने मेधावी छात्रों को उपलब्धि के लिए बधाई तथा औसत छात्रों को निराश न होकर और परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया| कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने वोट ऑफ थैंक करके कार्यक्रम का समापन किया| कार्यक्रम संचालन कार्यभार विद्यालय की डाइरेक्टर शिखा ओझा ने किया।