कच्ची के कारोबारियों पर पुलिस ने मारा छापा
भारी मात्रा में लहन किया गया नष्ट
गगहा — होली के त्योहार के मद्देनजर आबकारी निरीक्षक जी पी सिंह, थाना प्रभारी गगहा गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में गगहा क्षेत्र के पाण्डे पार,कौवाडील,ऊंचेर,गजपुर आदि स्थानों पर कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस ने दविश दी लेकिन कारोबारी पुलिस को देखते ही फरार हो गए पुलिस ने भारी मात्रा में लहन नष्ट किए और उपकरण नष्ट किया थाना प्रभारी गगहा गौरव कुमार ने कहा कि किसी भी ईंट भट्ठे पर शराब बनती व विकती पायी गयी तो सख्त कार्रवाई होगी।टीम ने चौकी प्रभारी गजपुर अनीश कुमार सिंह,एस आई अंकुर यादव, रविन्द्र प्रताप, कांस्टेबल सोनू यादव, सुबोध वर्मा, महिला कांस्टेबल निशा कुमारी शामिल रहे।