August 16, 2026
IMG-20250317-WA0154

शिखर ऑटोमोबाइल हीरो शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन समारोह उरुवा बाजार

 

गोला गोरखपुर, मानव शिक्षा सेवा संस्था के संस्थापक आलोक गुप्ता के द्वारा उरुवा बाजार में शिखर ऑटोमोबाइल् हीरो मोटरसाइकिल शोरूम का उद्घाटन चिल्लूपार विधानसभा के विधायक राजेश त्रिपाठी ने फीता काट किया। गोला उरुवा रोड किशनपुर पोखरा उरुवा बाजार में स्थित शिखर ऑटोमोबाइल शोरूम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चिल्लूपार विधानसभा विधायक राजेश त्रिपाठी रहे। शोरूम के उद्घाटन कर विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा मानव शिक्षा सेवा संस्था के संस्थापक आलोक गुप्ता के द्वारा लगातार सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किया जा रहे हैं।और हर महीने 21 गरीब बेटियों की शादी इनके द्वारा दहेज़ रहित निःशुल्क किया जा रहा है। और आज शोरूम लगा दर्जनों की संख्या में रोजगार देने का काम किया इसके लिए आलोक गुप्ता जी को हार्दिक शुभकामनायें है। वही त्रिपाठी ने कहा जहाँ मोदी योगी कहते है स्वयं आत्मनिर्भर बने लेकिन अब चिल्लूपार स्वयं आत्म निर्भर बन रहा। वही इस मौके पर मानव शिक्षा सेवा संस्था के संस्थापक आलोक गुप्ता ने कहा शिखर ऑटोमोबाइल हीरो शोरूम के द्वारा सभी ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सेवा एवं सुविधा प्रदान करेंगे।  वही इस मौके पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय एवं प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उद्घाटन समारोह में उपस्थिति रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *