- समस्त विस्तारित क्षेत्र का हो रहा तेजी से विकास: प्रीति उमर
बड़हलगंज: नगर पंचायत में शामिल हुए विशुनपुरा, सुरदहा, जाईपार, कोराड़ी, भैसवली, कल्यानपुर, कृतपुरा सहित समस्त विस्तारित क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। क्षेत्र का चौमुखी विकास ही मेरा मकसद है।
उक्त बातें चेयरमैन प्रीति उमर ने नगर पंचायत के करपात्री जी महाराज नगर में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत लगभग चालीस लाख की लागत से निर्मित होने वाले आरसीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का सभासद गायत्री देवी के साथ शिलान्यास करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बड़हलगंज नगर पंचायत बहुत जल्द ही प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर अपना अलग पहचान स्थापित कर लेगा। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, ईओ राम समुख, ऋषि चंद, राकेश राय, दीपक शर्मा, राजीव मिश्रा, रवि साहनी, दीपक गौड़, सुनील यादव, अमूल चंद चतुर्वेदी, वीरू गुप्ता, राकेश राय, जितेंद्र पासवान, लक्ष्मण साहनी, रामदास मद्धेशिया, स्वतंत्र सिंह, ज्योति नारायण सिंह, डा एच एस मिश्रा, लिपिक सुनील कुमार, नीरज पाल, राजेश सिंह, हरकेश यादव, अशोक मिश्रा, अरविंद सिंह, सागर शाही, विनय तिवारी, अनूप जायसवाल, कृष्ण गुप्ता, अमरनाथ उमर, सुमन देवी, सुरेश उमर, कार्तिक त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, हिमांशु गौड़, उमेश यादव, विकास गौड़, अजय कुमार, पप्पू यादव, सुरेश सोनकर, विष्णु गुप्ता, रवि कनौजिया, पवन यादव, रणधीर भारती, अमलेश कुमार, कृष्ण मुरारी गुप्ता, डब्लू उपाध्याय, सुनील शुक्ला, शैलेंद्र कुमार, ललई मौजूद रहें।