*मानदेय न मिलने से आक्रोशित मनरेगा कर्मियो ने किया कार्य बहिष्कार*
*बड़हलगंज ब्लाक में शासन से धन आने के बाद भी नही मिला मानदेय, कर्मियो ने किया अनिश्चित कालीन हड़ताल*
बड़हलगंज: बड़हलगंज विकास खंड में मनरेगा कर्मियो को मानदेय न मिलने से काफी आक्रोश है। मनरेगा कर्मियो ने ब्लाक में तैनात सहायक लेखाकार ओमप्रकाश के खिलाफ जानबूझ कर मानदेय का डोंगल न लगाने का आरोप लगाते हुए इनके खिलाफ खंड विकास अधिकारी बड़हलगंज व श्रम व रोजगार उपायुक्त गोरखपुर को प्रार्थनापत्र देते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। उपायुक्त ने जांच कर कार्रवाई व कार्मिको के बकाये मानदेय का जल्द से जल्द भुगतान कराने का भरोसा दिया है।
मुख्यमंत्री के गृह जनपद में जहा सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। वही मनरेगा कर्मियो को पांच माह से बिना मानदेय के जीवन यापन करना पड़ रहा है। शासनादेश के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उनकी सुधि लेने वाला कोई नही है। अधिकारियो को दिये गये प्रार्थनापत्र में मनरेगा कर्मियो ने लिखा है कि ब्लाक पर तैनात सहायक लेखाकार मनमानी करता है। मनरेगा कार्मिको व रोजगार सेवको का पांच माह से मानदेय बकाया है जिससे वह भुखमरी के कगार पर आ गये है। मनरेगा कार्मिको के मानदेय भुगतान के लिए शासन से 24 मार्च को धन आने के बाद सहायक लेखाकार बाबु ने डोंगल नही लगाया। इसी तरह कार्मिको के इपीएफ भुगतान के लिए पुर्व में आये धन का भी डोंगल, बाबु ने नही लगाया। जिससे कार्मिक परेशान है और उच्चाधिकारियो के यहा दौड़ लगा रहे है। दिवाली व होली इन कार्मिको की फीकी रही। इनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी अधर में लटकी हुई है। कर्ज से डूबे कार्मिको को समय से मानदेय भी नसीब नही हो पा रहा है। बड़हलगंज ब्लाक में टोटल चौवालीस मनरेगा कर्मी कार्यरत है। जिसमें एक अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, एक ब्लाक सोशल क्वाडीनेटर, पांच तकनीकी सहायक, एक सहायक लेखाकार मनरेगा व छत्तीस ग्राम रोजगार सेवक नियुक्त है। इनका दो वर्ष से इपीएफ व पांच माह से मानदेय नही मिला है। मनरेगा के समस्त कार्य इनके द्वारा किया जाता है। कर्मियो के हड़ताल पर चले जाने से मनरेगा कार्य ठप हो गया है