सेवा सुशासन के नाम रहा आठ साल: रामआशीष राय
बड़हलगंज: योगी राज में जनता खुशहाल है, सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ प्रदेश में विकास का बोलबाला है। हर तरफ खुशहाली है। सेवा सुशासन और सुरक्षा की नीति को समर्पित प्रदेश भाजपा सरकार के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बैठक को संबोधित करते हुए बड़हलगंज ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय ने ब्लाक सभागार में कही। वह सोमवार को ग्राम प्रधानो, क्षेत्र पंचायत सदस्यो व भाजपा कार्यकर्ताओ के बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी राज में सुशासन का बोलबाला है। बिना भय के जनता को उनका अधिकार प्राप्त हो रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार के कार्यो को गिनाया। ब्लाक प्रमुख ने सरकार के आठ वर्ष पुर्ण करने पर बधाई देते हुए सुशासन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। खंड विकास अधिकारी घीसम प्रसाद ने कहा कि ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को एनआरएलएम, ग्राम विकास विभाग,पंचायत आदि विभागो के तरफ से प्रदर्शनी का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओ पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय पांडेय ने किया। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पान्डेय, ग्राम प्रधान प्रेम प्रकाश सिंह, आदर्श शाही, सुरेश यादव, श्याम बदन यादव, संजीव राना, गिरीजेश निषाद, भाजपा नेता संजय सोनी, कुलदीप गौड़, रिशु राय, ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल गुप्ता, जेई जयराम त्रिपाठी, आशीष कुमार, प्रशान्त सिंह, आशीष मिश्रा, रमेश सिंह सहीत सैकड़ो लोग मौजुद थे।