June 4, 2026
IMG-20250409-WA0172

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली

 

 

बड़हलगंज: नौनिहालों को पढ़ाई को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर अपर प्राइमरी स्कूल बड़हलगंज के बच्चों ने स्कूल प्रांगण से स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली।

 

बुधवार को उपनगर के अपर प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने स्कूल प्रांगण से स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। रैली को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर व खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न गलियों से होते हुए पुनः विद्यालय में आकर समाप्त हुई। शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन के नारे के बच्चों ने अधिक से अधिक स्कूल आने का निवेदन किया। इस दौरान सभासद वीरेंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्य आलोक राय, कुलदीप राय सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक व अनुदेशक मौजूद रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *