June 4, 2026
IMG-20250409-WA0180

विद्यार्थी अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर ध्यान दें – महेश उमर

क्रासर – प्रतिभाशाली बच्चों को किया गया सम्मानित

बड़हलगंज। मानव जीवन का स्वर्णिम काल है विद्यार्थी जीवन! प्रत्येक के विद्यार्थी को इस समय का सदुपयोग करना चाहिए, एक विद्यार्थी के लिए सबसे जरूरी है कि वह पूरी ईमानदारी से विद्यार्जन के लिए कार्य करें और अर्जुन की तरह सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखे रखे।

बड़हलगंज स्थित बड़हलगंज स्थित टाउन कन्या जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र/ छात्रोंओ को सम्मानित करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश कुमार ने उक्त उद्गार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय की प्रगति के साथ छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया। इसके पूर्व विद्यालय के प्रबंधक अनिल जायसवाल और प्रधानाचार्य विनीता उमर ने श्री उमर व अन्य आगंतुकों का स्वागत किया।

इस अवसर पर जनसेवा संस्था के महामंत्री/पत्रकार सन्तोष जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, उमेश यादव, विकास गौड़, लल्लू शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *