June 4, 2026
picter
छह साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘लुसिफर’ का जोर इस बात पर रहा कि कैसे चुनावों में काले धन से मतदाताओं को प्रभावित किया जाता है। राजनीति की परदे के पीछे की इसी कहानी का सीक्वल अब ‘एल 2: एमपुरान’ 27 मार्च को देश की सभी प्रमुख भाषाओं मे रिलीज होने जा रहा है। मलयालम सिनेमा ने बीते कुछ साल से अपनी कहानियों के चलते दुनिया भर में न सिर्फ अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ाया है बल्कि इन फिल्मों का कारोबार भी इस अवधि में बल्लियों उछला है। लंदन की फिल्म निर्माण कंपनी लाइका प्रोडक्शंस ने फिल्म ‘एल टू: एमपुरान’ में निवेश किया है। लाइका की ये पहली मलयालम फिल्म होगी। फिल्म के टीजर रिलीज कार्यक्रम में लाइका के मालिक सुभाषकरण को भी आना था, लेकिन उनका आना ऐन मौके पर रद्द हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *