June 4, 2026
IMG-20250509-WA0217

गगहा में सी सी रोड का हुआ लोकार्पण

गगहा— गगहा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत हटवा के भरवलिया में  उपेक्षित एवं धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत ही महत्वपूर्ण सड़क विहीन इस टोले में महेंद्र बाबा के घर के पास से ब्रह्मस्थान तक सीसी रोड का लोकार्पण  समाजसेवी तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह  उर्फ लालू सिंह के द्वारा किया गया।

उन्होंने कहा कि भारत गांवों का देश है गांवों के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता जब गांव समृद्धि शाली होंगे तो देश सशक्त होगा गांवों में नाली, सड़क, बिजली व पेयजल पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया उन्होंने कहा आज गांवों में पात्र व्यक्तियों को निशुल्क राशन, किसानों की निःशुल्क सिंचाई व्यवस्था,आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला गैस योजना , वृद्धा, दिव्यांग, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि आदि अनेकों जनोपयोगी योजनाएं संचालित हो रहीं हैं जिसका लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है।

इस सड़क के न होने से आज के समय में भी कुनेलपुर एवं महाराजपुर के लोगो को पैदल यात्रा करते हुये झाड़ियों से गुजर कर जाना पड़ता था।

इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान हटवा रितेश सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष गगहा विनोद सिंह , सुनील सिंह, राजू , मनोज सिंह, बड़कू सिंह, छोटकु सिंह, विकास, अल्ताफ़ राजा, शाने आलम, तोषू सिंह  अनुराग सिंह, मंगरु प्रसाद, जोगिंदर प्रसाद, प्रसाद, छोटे यादव, राणा प्रताप सिंह, राजेश सिंह, कोलाहल प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *