ग्रामीणों की शिकायत पर मौक़े पर पहुंचे अधिकारी
बीडीओ गगहा ने किया निरीक्षण, कार्य संतोषजनक पाया गया
गगहा — मनरेगा के तहत चल रहे “मिट्टी कार्य” में घटिया निर्माण की शिकायतों के बाद शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी गगहा एजाज अहमद अपनी टीम के साथ ग्राम पंचायत गड़ही व ग्राम पंचायत पिछौरा में हो रहे मिट्टी कार्य के कार्यस्थल पर औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गडही में हो रहे नन्दलाल के खेत से राम के खेत तक के कार्यस्थल पर 14 मजदूर कार्यरत पाए गए। वहां से पुनः टीम गगहा के ग्राम पंचायत पिछौरा में पहुंची जहां फुददुर धोबी के घर से मार्कण्डेय गुप्ता के घर तक मिट्टी कार्य हो रहा था जहां 60 मजदूर काम कर रहे थे दोनों जगह शिकायतों के विपरीत, कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण टीम ने यह भी पुष्टि की कि कार्यस्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे पीने का पानी, छाया व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध थी।
निरीक्षण के बाद बीडीओ ने स्थानीय प्रशासन और मजदूरों के प्रयासों की सराहना की और आश्वासन दिया कि मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी जारी रहेगी उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी शिकायतें दर्ज कराते रहें, लेकिन साथ ही यह भी ध्यान रखें कि गलत या अपुष्ट जानकारी न फैलाई जाए।
निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी गगहा एजाज अहमद,टी ए मनोज सिंह, अरविंद चौधरी ग्राम विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र यादव, अभिषेक कुमार, ग्राम प्रधान धीरेन्द्र सिंह सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।