June 4, 2026
IMG-20250514-WA0232

नगरपंचायत बड़हलगंज :

दो वर्ष पूरे होने पर उत्कृष्ट कर्मियों को दिया प्रोत्साहन

 

विकास की नींव में शामिल है कर्मचारियों का पसीना – महेश उमर

 

बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज की अध्यक्ष प्रीति उमर के कार्यकाल के 02 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अपने दायित्वों के प्रति समर्पित कर्मचारियों को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

बुधवार को नगर पंचायत कैंप कार्यालय बड़हलगंज स्थित विश्वनाथ उमर स्मृति सभागार में चेयरमैन प्रीति उमर के कार्यकाल का 02 वर्ष पूरा होने पर आयोजित नगरपंचायत कर्मी प्रोत्साहन एवं सम्मान कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि किसी भी नगर की स्वच्छता, सुंदरता और विकास की नींव में शामिल है वहां कार्यरत उन  कर्मचारियों का पसीना, जो अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करते है। नगर पंचायत के प्रत्येक कर्मचारी का उसके कार्यक्षेत्र में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है, उन्होंने कर्मचारियों को उनके कर्तव्यनिष्ठा के पालन हेतु आभार प्रकट किया। इस अवसर पर श्री उमर ने विगत दिनों नगर में जनसेवा संस्था द्वारा आयोजित किए गए सामूहिक विवाह, स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान समेत अनेक कार्यक्रमों में बिना थके, बिना रुके अपने कार्य को अंजाम देने वाले सफाई कर्मियों और अन्य कर्मियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया और अन्य कर्मियों को ईमानदारी पूर्वक अपना कार्य सम्पन्न करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में सभासद दीपक शर्मा, सभासद प्रतिनिधि रामदास की मौजूदगी में सफाई नायक अमन पटवा, रवि कन्नौजिया, उमा यादव, जुनैद, सच्चिदानंद, लाइट मैंन घनश्याम, सन्नी, पलंबर धीरू, ड्राइवर राहुल सोनकर, शेरू, राजेश, कम्प्यूटर ऑपरेटर विपुल साहनी, पंकज पाण्डेय, परमहंस समेत सफाई कर्मचारी किरण, आरती, खुशबू, निर्मला, जीरा देवी, सपना, किस्मती, उषा, किरण, सीमा, पलटू, अखिलेश, सुनील, धर्मेंद्र, रफीक, अर्जुन2, अच्छे, सोनू, विजय2, मोहन, इंद्रजीत को सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *