एक नई पहल
बड़हलगंज -गोरखपुर -ग्राम सभा सकराखोर मे व्यवसाई पंकज यादव ने नई पहल की शुरुआत की ग्रामसभा सकराखोर मे मंझरिया निवासी रविन्दर यादव के पुत्र पंकज यादव जो नोयडा मे व्यवसाय करते है उन्होंने ग्राम सभा सकराखोर, मंझरिया व जमीन शुक्ल के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र व छात्राओं को जिन्होंने सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किया है उन्हें लैपटाप व साईकिल देकर सम्मानित किया पंकज यादव ने 12वी की टापर दिव्यानी यादव -82.4% को लैपटाप व 10वी के टापर निखिल यादव -83.4%को साईकिल प्रदान की उन्होंने एक नई पहल की शुरुआत की पंकज यादव के पिता रविन्दर यादव ने सभी छात्र व छात्राओं के माता पिता से कहा की वह सभी छात्र व छात्राओं को मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करे
कार्यक्रम मे प्रधान प्रतिनिधि अनन्त कुमार, अमर सिंह यादव, अजय यादव, सत्यव्रत द्विवेदी “राम “, राजेश यादव, जीतन यादव, राम सितारे यादव, सुदर्शन यादव,रणजीत यादव, गोलहि यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे