June 4, 2026
IMG-20250528-WA0192

पवहारी महाराज के लिए बनेगा छाया कुंज

 

बड़हलगंज: उपनगर के चरण पादुका अर्थात पवहारी महाराज की कुटी स्थल पर पवहारी महाराज की गद्दी पर छाया कुंज का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए पवहारी महाराज के निर्देशानुसार अमृत मुहूर्त में चेयरमैन प्रीति उमर ने स्थानीय सभासद रवि साहनी के साथ भूमि पूजन किया।

 

बुधवार को उपनगर के चरण पादुका कुटी स्थल में पवहारी महाराज के गद्दी पर नगर पंचायत राज्य वित्त के द्वारा छाया कुंज का निर्माण करेगा। पवहारी महाराज के बताए समय के अनुसार अमृत मुहूर्त में चेयरमैन प्रीति उमर ने कई सभासदों के मौजूदगी में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि पवहारी महाराज द्वारा लंबे समय से उनके गद्दी पर छाया कुंज के निर्माण की मांग की जा रही थी। गौरतलब हो कि रथ यात्रा के मेले के दौरान पवहारी महाराज का वहीं पर विश्राम होता है, चुकी गद्दी खुले आसमान के नीचे थी, ऐसे में बारिश व तपिश भरी धूप का भी सामना करना पड़ता था। अतः इन परेशानियों के मद्देनजर पवहारी महाराज के मांग पर छाया कुंज का निर्माण किया जा रहा है, जिसका लोकार्पण रथ यात्रा मेला के दौरान उन्हीं के कर कमलों व चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी तथा चेयरमैन प्रीति उमर के मौजूदगी में किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान सभासद सूरज सोनकर, राकेश राय, ऋषि चंद, रामदास मद्धेशिया, सुनील यादव, राजीव मिश्रा, दीपक शर्मा, जितेंद्र पासवान, अमूल्य चंद चतुर्वेदी, श्रीनिवास सोनी, गंगा तिवारी, अनिल जायसवाल, सुरेश उमर, अमलेश कुमार, कृष्णा गुप्ता, संतोष जायसवाल, दिनेश यादव, भुआल सोनकर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *