June 4, 2026
IMG-20250528-WA0219

बैंकॉक में सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पांडेय पर आधारित डॉ. निशा अग्रवाल की दो पुस्तकों का विमोचन

गोरखपुर ।भारत की आध्यात्मिक चेतना और सर्वधर्म समभाव के संदेश को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करते हुए, बैंकॉक (थाईलैंड) में सुप्रसिद्ध लेखिका डॉ. निशा अग्रवाल द्वारा रचित संत डॉ. सौरभ पांडेय पर आधारित दो पुस्तकों का भव्य विमोचन किया गया।

यह ऐतिहासिक कार्यक्रम भारत, थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, अमेरिका सहित कई देशों के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

प्रमुख अतिथियों में राजा सुम्फंद रथाफत्तया (इंडोनेशिया), डॉ. मोनरुडी सोममार्ट (सलाहकार – प्रधानमंत्री, थाईलैंड), फ्रा आचार्य विचैन, डॉ. परविंदर सिंह (न्यूयॉर्क), डॉ. प्रेम प्रकाश (धराधाम इंटरनेशनल), पवन मिश्रा, सुशील धनुका, रामकृष्ण मिश्रा, कीर्तन त्रिपाठी सहित अनेक विद्वान व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम को एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स में भी दर्ज किया गया।

इस आयोजन ने संत डॉ. सौरभ पांडेय के जीवन, दर्शन और सेवा कार्यों को वैश्विक पटल पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *