खरैया पोखरा जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट
गोरखपुर। मुख्यमंत्री के गोरखपुर दौरे के दौरान खरैया पोखरा जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने गोरखनाथ मंदिर में उनसे मिलकर विभिन्न जन समस्याओं से अवगत कराया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आदेश दिया और उन्होंने कहाँ कि जन समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता हैं। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका मार्ग दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष डा० डी०एन० त्रिपाठी, सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश गुप्ता, संयुक्त सचिव हर्ष गुप्ता व सदस्य राजीव चौरसिया उपस्थित रहें