June 4, 2026
IMG-20250529-WA0235

महारानी अहिल्या बाई होलकर से प्रेरणा ले महिलाये – राजेश त्रिपाठी

अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष समूह कार्यकर्ती सम्मेलन

बड़हलगंज। चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी और इतिहास प्रसिद्ध सूबेदार मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव की धर्मपत्नी थी। उन्हें भारत के इतिहास की प्रसिद्ध समाजसेवी होने के साथ धर्म, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के रूप में कार्य करने वाली महारानी के रूप में जाना जाता था।

गुरुवार को बड़हलगंज स्थित ब्लाक मुख्यालय में आयोजित महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष में महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं और समूह संचालिकाओं के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने उक्त उदगार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्या बाई होलकर ने अपने शासन काल में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के साथ कानून का राज स्थापित कर सुशासन की मिसाल कायम किया। अपनी सांस्कृतिक विरासत के उन्नयन हेतु उन्होंने अपने राज्य की सीमा से भी बाहर जाकर पूरे देश भर में 250 से अधिक मंदिरों, धर्मशालाओं और स्कूलों का निर्माण कराया। उन्हीं से प्रेरणा लेकर केंद्र व प्रदेश की नरेन्द्र मोदी, योगी आदित्यनाथ की सरकार देश और प्रदेश के उन्नयन और विकास की इबारत लिखते हुए सार्वजनिक रूप से जनसमस्याओं के निस्तारण की अवधारणा लागू कर रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि राम आशीष राय, ब्लाक प्रमुख बड़हलगंज एवं महेश उमर चेयरमैन प्रतिनिधि बड़हलगंज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों विशेषकर महिलाओं को महारानी अहिल्याबाई होलकर से प्रेरणा लेकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ जनहित के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता मानव सेवा संस्थान संचालिका पूनम गुप्ता ने महारानी अहिल्या बाई होलकर के जीवन चरित्र पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा व संचालन बीडीओ घीसम प्रसाद ने किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल, महामंत्री राजकुमार निगम, राजेश दूबे, प्रकाशवीर जायसवाल, प्रशांत शाही, अष्टभुजा सिंह, गीता सिंह, एडीओ आईएसबी राजीव तिवारी, प्रवीण सिंह, एडीओ कृषि, ब्लाक मिशन मैनेजर अनिल कुमार, अर्जुन कुमार, तकनीकिक सहायक किशोरी लाल जायसवाल, लालबहादुर, समूह सखी सरिता मौर्या, अनीता सिंह, विद्यावती तिवारी, प्रिया गुप्ता, सीमा कुमारी, काजल कुमारी, सरोज दूबे, ममता निषाद, मुख्तार यादव, ओमप्रकाश यादव, कुलदीप गौड़ आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *