June 4, 2026
IMG-20250530-WA0309

*वृक्षारोपण कर् मनाया पिता की पहली पुण्यतिथि*

 

*पिता के स्मृति में हर गुरुवार को करते हैं वृक्षारोपण*

 

*अब तक 50 गुरुवार कर् चुके हैं वृक्षारोपण*

 

विकास खण्ड बड़हलगंज के ग्राम पंचायत रामनगर डुमरी निवासी त्रिपुरारी मिश्र व उनके भाइयों ने पिता पं स्व श्री प्रकाश मिश्र  की पहली पुण्य तिथि मनाई ।

स्व श्रीप्रकाश मिश्र  के तैल चित्र पर् कृष्णमुरारी मिश्र अश्वनी मिश्र त्रिभुवन मिश्र अनुज पांडेय कैलाश पति विश्वकर्मा सहित अन्य लोगो ने पुष्पांजलि करते हुए भावुक मन से उनको याद किया ।

बता दे कि पिछले वर्ष मई माह में भीषण गर्मी व हिट्वेव की वजह से श्रीप्रकाश मिश्र का देहावसान हो गया था ।

तभी से त्रिपुरारी मिश्र ने जिस दिन पिता का छाया सर से उठा उसी दिन को संकल्प लेते हुए हर गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक धार्मिक स्थलों पर वृक्षारोपण करते चले आ रहे हैं ।

पिता के ब्रह्मभोज में 51 पौधे दान के रूप में दिए थे ।

आज पिता की पहली पुण्यतिथि पर भावुक मन से उनको याद करते हुए आम पीपल नीम चितवन सहित विभिन्न पौधे रोपित किये ।

त्रिपुरारी मिश्र का कहना है कि जो घटना मेरे साथ हुई वह् किसी अन्य के साथ न हो ।

पिता का साया सर पर् बहुत जरूरी होता हैं ।

इस दौरान कृष्णमुरारी मिश्र, त्रिभुवन मिश्र, अश्विनी मिश्र, अनुज पाण्डेय, दिनेश यादव कैलाश पति विश्वकर्मा  सोनू गुप्ता पवन गोंड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *