June 4, 2026
IMG-20250530-WA0298

*केवीके के वैज्ञानिक कृषि तकनीक लेकर पहुंचे किसानों के गांव*

 

 

बेलीपार, गोरखपुर।

विकसित कृषि संकल्प अभियान के दूसरे दिन आज दिनांक: 30/05/2025 को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार गोरखपुर ने कृषि विभाग के सहयोग से गांव सभा जंगल रानी सुहास, भुसावल ,कुसमौल, भिंटहा,सरया तिवारी ,बघैला में अभियान के अन्तर्गत निर्धारित समयानुसार कार्यक्रम आयोजित किए । कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों डॉ एस के तोमर, डॉ एस के सिंह, शैलेन्द्र सिंह , डॉ मनोज कुमार एवं डॉ शिवेंद्र प्रताप सिंह ने खरीफ फसलों की उन्नत तकनीक, धान की सीधी बुवाई, मृदा स्वास्थ्य, प्राकृतिक खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन, सब्जी एवं बागवानी की उन्नत तकनीक,कृषि में ड्रोन के प्रयोग एवं अन्य नवीन तकनीको के  साथ-साथ कृषि ,उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, स्वास्थ्य विभागों ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक से बताया। कार्यक्रम में चयनित ग्राम सभा के अलावा आसपास के अन्य गांव के प्रगतिशील कृषकों  के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग किये। विकासखंड पिपरौली के ग्राम सभा जंगल रानी सुहाष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिपरौली ब्लाक के ब्लॉक प्रमुख श्री दिलीप यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम आने वाले खरीफ सीजन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा बड़ी खुशी की बात है कि आज वैज्ञानिक इस समय किसानों के गांव में आकर के नई-नई तकनीकियों के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं। अपने संबोधन में किसानों से कहा कि आप खेती के साथ-साथ पशुपालन भी करें जिससे रसायन मुक्त खेती करना आसान हो जाएगा। मृदा का परीक्षण अवश्य कराएं जिससे मृदा की उर्वरता के बारे में पता चलेगा जो खरीफ में बोयी जाने वाली फसल  में उर्वरक के निर्धारण में सहायक होगा।इस अभियान में प्रत्येक गांव सभा में प्रत्येक दिन 300-350 कृषक प्रतिभाग कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *