सड़क दुर्घटना में मृतक एवंम घायल के परिजनों से मिले आलोक गुप्ता कि आर्थिक मदद
गोला गोरखपुर(बी. यन. टी. संवाददाता )। बड़हलगंज विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत बरहता निवासी दिनेश कुमार(20) और रघुवीर(26) का एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी तथा मुकेश कुमार (25) को गंभीर चोटे आयी हैं। मुकेश कुमार का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है इस घटना की जानकारी जब वार्ड संख्या 46 के जिला पंचायत सदस्य, एवम मानव शिक्षा सेवा संस्था के प्रबंधक आलोक गुप्ता को मानव शिक्षा सेवा संस्था की अध्यक्ष प्रिया गुप्ता ने दी तो आलोक गुप्ता बरहता गांव पहुंचकर शोक में डूबे परिवार से मिल सांत्वना दी एवम भगवान से प्रार्थना की इस दुख की घड़ी से उभरने की शक्ति दें। मृतक के दोनों परिजनों को ₹10 -10 हजार का चेक तथा घायल मुकेश कुमार को इलाज के लिए 10000 हजार का चेक देकर सहयोग किये। वही मदद करने के बाद आलोक गुप्ता ने कहां हमें मानवता को हमेशा आगे रखना चाहिए और गरीब असहाय की बढ़ चढ़ कर मदद करनी चाहिए।