June 4, 2026
IMG-20250531-WA0126

मानव शिक्षा सेवा संस्था ने पीड़ित कि की दस हजार की आर्थिक मदद

 

मानव शिक्षा सेवा संस्था का प्राथमिक प्रथमिकता असहाय की सहायता करना : आलोक गुप्ता

 

गोरखपुर। बड़हलगंज ब्लॉक के कुरावं गांव निवासी किस्मत शाह के घर एक सप्ताह पूर्व बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग से घर का सारा सामान जल कर हो गया राख़. वही घटना के दौरान स्थानीय लोगो के कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया तथा आग को बुझायी गई । वही इस घटना की जानकारी जब समाज सेवी एवंम जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता को हुई तो उन्होंने कुरावं गांव पहुंच किस्मत शाह के परिवार से मुलाकात किया। वही परिजनों का हाल चाल जान किस्मत शाह को दस हजार का चेक दे आर्थिक मदद किया। वही मदद कर आलोक गुप्ता ने कहां वह घटना बहुत की बिदारक है लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। लेकिन कुछ फ़र्ज हमारा भी इंसानियत की वजह से बनता है की ऐसे लोगो की मदद किया जाये, मानव शिक्षा सेवा संस्था का प्राथमिक प्रथमिकता असहाय की सहायता करना है, और लगातार इस तरह के जहाँ भी घटनाये होती है वहाँ टीम के साथ पहुंच मदद किया जाता है और आगे गरीब असहाय की मदद करता रहूँगा। वही किस्मत शाह ने बताया की घर का सारा सामान जल कर रखा हो गया था। जिससे जीवन को जीने में काफ़ी कठिन लग रहा था। लेकिन बड़हलगंज क्षेत्र के समाज सेवी आलोक गुप्ता ने परिवार की मदद की जिससे जीवन में कुछ सहारा मिला. वही उन्होंने आलोक गुप्ता का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *