June 4, 2026
IMG-20250601-WA0259

भाजपा के शक्ति केन्द्र संयोजक श्रीनिवास ओझा के मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

 

बड़हलगंज

 

बड़हलगंज के ग्राम फरसाड़ में भाजपा ज़िलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी एवं विधायक राजेश त्रिपाठी ने भाजपा के शक्ति केन्द्र संयोजक श्रीनिवास ओझा जी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की । उनके आवास पर पहुंचकर परिवारजनों से मिलकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी ।

 

विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि श्रीनिवास ओझा जी के निधन से भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी है और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है । भाजपा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

भाजपा ज़िलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में हम श्रीनिवास ओझा जी के परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, अखंड प्रताप शाही, संजय दुबे, नन्हें ओझा, ओमप्रकाश एवं उग्रसेन तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *