June 4, 2026
IMG-20250531-WA0256

सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

बड़हलगंज : बड़हलगंज

कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे सिधुआपार ग्राम सभा के गरथौली, करवनिया टोला निवासी सुनील कुमार पुत्र राधे, प्रदुम्न उर्फ प्रदीप कुमार पुत्र हरिशचंद्र, अरविंद कुमार पुत्र हरिप्रसाद व राहुल कुमार पुत्र करमचंद एक अपाची मोटरसाइकिल से फोरलेन की तरफ से अपने घर आ रहे थे। अभी वह फोरलेन हाइवे पर चढ़ रहे थे कि इस बीच गोरखपुर की तरफ से आ रहे ग्रैंड विटारा कार से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार चारों युवक घायल हो गये। उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सको ने प्रदुम्न उर्फ प्रदीप (22) वर्ष, सुनील (22) वर्ष, अरविंद (23) वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में राहुल कुमार (22) वर्ष पुत्र करमचंद की भी मौत हो गई। चारों मृतक करवनिया टोला में 50 मीटर के दायरे में रहने वाले थे। मृतक सुनील की दो पुत्री हैं। हादसे के बाद स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अरविंद एक सप्ताह पूर्व बंगलौर से घर आया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल व कार के परखच्चे उड़ गए। कार सिद्दार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाने के परिगावा निवासी निवेदिता शुक्ला पत्नी चंद्रप्रकाश शुक्ला के नाम से है। कार चालक का पता नहीं है। वह कार छोड़कर फरार हो गये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *