June 4, 2026
IMG-20250603-WA0239

*बड़हलगंज में मानव शिक्षा सेवा संस्थान ने चलाया जन-जागरूकता अभियान

 

पैदल यात्रा के माध्यम से यातायात सुरक्षा का दिया संदेश

 

बड़हलगंज (गोरखपुर)। सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में चेतना जाग्रत करने हेतु मानव शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा नगर में सोमवार को एक विशेष यातायात जन-जागरूकता पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। नगर पंचायत बड़हलगंज स्थित अंबेडकर चौराहे से लेकर इंदिरा गांधी चौराहे तक निकाली गई इस पदयात्रा में सैकड़ों लोगों ने सिर पर हेलमेट पहनकर भाग लिया, जो स्वयं में एक प्रेरणास्पद दृश्य था। लोगों को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षात्मक वाहन संचालन के प्रति सजग करने का यह प्रयास

 

इस कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता ने किया। यात्रा की शुरुआत उन्होंने अंबेडकर चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की और समापन इंदिरा गांधी चौराहे पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ।

 

संबोधन के दौरान शिखर गुप्ता ने कहा, “जब हम वाहन चलाते हैं, तब न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जिंदगी की भी जिम्मेदारी हमारे कंधों पर होती है। घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा होता है, इसलिए वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग, तेज गति से बचाव, तथा नशामुक्त संचालन अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति नियमों का पालन करता है, वही समाज का जिम्मेदार नागरिक होता है।

 

कार्यक्रम में मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता, संस्था की अध्यक्ष प्रिया गुप्ता, समाजसेवी पूनम गुप्ता, मंगेश तिवारी, शेषनाथ पासवान, सर्वेश पासवान एवं हरिकेश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *