June 4, 2026
IMG-20250605-WA0240

नगरपंचायत कार्यालय पर 33 दिव्यांगों की हुई जांच                        *अगली तिथि पर मिलेगा उपकरण

बड़हलगंज।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्बारा गुरुवार को नगरपंचायत कार्यालय बड़हलगंज के प्रांगण में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के नेतृत्व में आयोजित शिविर में डा. बुद्बिसागर गौतम ,डा. प्रदीप कुमार मिश्र व कर्मचारी कमलेश के द्वारा 33 दिव्यांगो की जांच कर पहचान हुई जिसमें 9 लोगों को ₹ 20,000 और 10 लोगो को ₹ 10,000 रुपये स्वरोजगार हेतु ऋण देने के लिए चिन्हित किया गया है।पंजीकृत दिव्यांगों को  सरकार द्बारा ई रिक्शा, ट्राइसाइकिल और बैसाखी का वितरण अगले शिविर में किया जायेगा ।

चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि दिव्यांग उपेक्षा के नहीं सेवा के पात्र हैं। मोदी और योगी जी की सरकार दिव्यांगों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिये अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। जिनका लाभ उठा कर दिव्यांग समाज के कंधे से कंधा डा बुद्धिसागर गौतम व डा प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि शासन द्वारा दिव्यागों के हित में अनेक योजनाएं जैसे भरण पोषण हेतु दिव्यांग पेंशन, कुष्ठावस्था पेंशन, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, शादी अनुदान, दुकान निर्माण अथवा संचालन योजना, मुफ्त शल्य चिकित्सा, मुफ्त बस यात्रा,शुविशिष्ट राज्य स्तरीय पुरस्कार, शैक्षणिक संस्था व पुनर्वास केंद्र आदि संचालित हैं। इन परियोजनाओं से लाभांवित दिव्यांग अब समाज के साथ कदम से कदम मिला कर आगे बढने में सक्षम हो रहे हैं।इस अवसर पर  रिशिकुमार ,सुरेश उमर, अमलेश कुमार, सोनू श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, विकास कुमार, हिमांशु गौड़, उमेश यादव, दिनेश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *