June 4, 2026
IMG-20250605-WA0257

*समाचार माध्यमों को तेजी की बजाए सटीकता पर जोर देना चाहिए”रत्नाकर सिंह*

 

बेलीपार, गोरखपुर।

बृहस्पतिवार को द इंडिया न्यूज गोरखपुर के नवीन भवन कैंट रोड (सागर श्री के सामने )छात्र संघ चौराहा गोरखपुर पर आयोजित गरिमामयी समारोह में गोरखपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रितेश मिश्रा, जर्नलिस्ट प्रेस क्लब अध्यक्ष रत्नाकर सिंह, मान्यता प्राप्त पत्रकार अध्यक्ष अरविन्द राय ने द इंडिया न्यूज गोरखपुर मीडिया प्लेक्स का शुभारंभ करके न्यूज के नये युग का आगाज किया। इस मौके पर डा० सौरभ पाण्डेय धराधाम प्रमुख विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। रत्नाकर सिंह ने कहा मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ लोगों तक खबरों को पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाचार माध्यमों को तेजी की बजाए सटीकता पर जोर देना चाहिए क्योंकि एक अप्रमाणिक खबर के काफी दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। अरविन्द राय ने मीडिया को जनता की आवाज बताते हुए कहा कि उसे शासन-प्रशासन से सवाल जरूर पूछना चाहिए क्योंकि इन सवालों की बदौलत ही सरकार को जनता के मूड का पता चलता है।

डा० सौरभ पाण्डेय ने कहा कि मीडिया पर सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी होती है और उन्हें ये कहते हुए खुशी हो रही है कि द इंडिया न्यूज गोरखपुर अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएगा।अपने नये स्वरूप और विस्तार की बदौलत पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाएगा। द इंडिया न्यूज के टीम नैमिष त्रिपाठी, पंचानन पाण्डेय, संदीप त्रिपाठी, अनुराग सिंह, गौतम पाण्डेय, श्रीजन मिश्रा, दिनेशकांत मिश्रा आदि आए हुए सभी अतिथियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *