June 4, 2026
IMG-20250611-WA0223

पुस्तक *एक लड़की के नाम* के कवर पृष्ठ का हुआ विमोचन

 

बड़हलगंज-  बड़हलगंज ब्लॉक के ग्राम सिधुआपार निवासी युवा गीतकार डॉ निर्भय निनाद की दूसरी पुस्तक एक लड़की के नाम के कवर पृष्ठ का विमोचन मदरिया सिद्धपीठ के प्रांगण में मदरिया मन्दिर के उत्तराधिकारी श्रीशदास महाराज के हाथों मंगलवार की शाम किया गया। ज्ञात हो कि पूर्व मे भी निनाद का एक गीत संग्रह पास जब से तुम नहीं प्रकाशित हो चुका है। निर्भय ने बताया कि पुस्तक एक लड़की के नाम में प्रेम को लेकर विभिन्न लेख और प्रेम के प्रति समर्पण भावों का समावेश है। इस अवसर पर गदाधर दूबे, नित्यानंद दीक्षित, अभिषेक पाण्डेय, सत्यपाल पाण्डेय, विवेक दूबे, धर्मेंद्र शुक्ल, डॉ मंजय सोनी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *