योग करने से शरीर व मन स्वस्थ रहता है -शैलेश कुमार दूबे
गोरखपुर -संस्कृत पब्लिक स्कूल, रानी डीहा मे आयोजित विश्व हिन्दू परिषद, लखनऊ क्षेत्र, काशी एवं गोरक्ष प्रांत का दस दिवसीय परिषद शिक्षा वर्ग का 5 जून को उदघाटन सत्र का सम्बोधन विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री श्री मिलिंद परांडे ज ने किया और आज समापन सत्र को विश्व हिन्दू परिषद के अंन्तराष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय चंम्पत राय ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्गाधिकारी राजनारायण ने किया। अपने उदबोधन में माननीय चंम्पत राय ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा,धर्मजागरण,मठ मंदिर,गोरक्षा, धर्म परिवर्तन,घर वापसी में विश्व हिन्दू परिषद ,अग्रणी भूमिका में कार्य कर रहा है। परिषद शिक्षा वर्ग में प्रति दिन योग का प्रशिक्षण शैलश कुमार दुबे,सह सत्संग प्रमुख गोरक्ष प्रांत ने दिया।
योग प्रशिक्षक शैलेश कुमार दूबे ने बताया की योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ मे सुधार होता है, तनाव कम होता है, लचीलापन बढ़ता है, मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति मे सुधार होता है, ह्रदय स्वास्थ रहता है, व्यक्ति मे विवेक, जागरूकता, आत्मनियन मन, और उच्च चेतना विकसित करता है
योग मे प्रति दिन प्राणायाम,आसन,सूर्य नमस्कार कराया गया।
इस अवसर पर लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेन्द्र जी,क्षेत्रीय धर्मप्रसार प्रमुख प्रदीप पाण्डेय, क्षेत्रीय संयोजक बजरंग दल पुर्णेन्दु शाही, गोरक्ष प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी, गोरक्ष प्रांत के मंत्री नागेन्द्र जी,सह मंत्री मंगलदेव,सह मंत्री सगुण काशी प्रांत संगठन मंत्री नितिन जी, सत्संग प्रमुख डा०अश्वनी ओझा,बंशराजजी, ज्योति नारायण सिंह , दुर्गेश त्रिपाठी, दुर्गेश राव,हरिनाथ सर्राफ, अजय मिश्र, धर्मराज, आदि उपस्थित थे।