June 4, 2026
IMG-20250630-WA0226

दहेज रहित विवाह अंधाधुंध खर्च रोकने में प्रेरणादायक

-शिखर गुप्ता

-37 जोड़ो ने रखा गृहस्थ जीवन में कदम

बड़हलगंज

मानव सेवा शिक्षा संस्थान द्वारा खड़ेसरी में आयोजित दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिखर गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन दहेज के साथ शादी-विवाह में  होने वाले अंधाधुंध खर्च को समाप्त करने में प्रेरणादायक होगा। प्रत्येक माह 21 बेटियों (इस बार दो माह का 37 बेटियों) की दहेज रहित सामूहिक विवाह मानव सेवा शिक्षा संस्थान की अनूठी पहल है।

साईनाथ मंदिर खड़ेसरी के प्रांगण में हजारों की संख्या मे उपस्थित क्षेत्र जवार की जनता को साक्षी मानकर 37 युगलों ने गृहस्थ जीवन में कदम रखते हुए एक दुसरे के सुख-दुख के हमसफर बने। भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता ने कहा कि दहेज हत्या जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिए दहेज रहित सामूहिक विवाह एक सशक्त माध्यम बन रहा है। संस्थान से जुड़े लोग बधाई के पात्र है।  संस्थान के प्रबंधक, जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने कहा कि बेटिया पिता का घमंड होती है संस्था ने बेटियों के पिता के दर्द को समझा और अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहा है। यह कारवा प्रत्येक माह चलता रहेगा। नव दंपत्तियों को गृहस्थ जीवन में प्रवेश के करने के लिए शुभकामनाए देता हूं। संचालन अभिषेक राय ने किया।

अध्यक्ष प्रिया गुप्ता, भूपेंद्र दीक्षित, पंकज यादव, मंगेश तिवारी, विनोद नायक, सुरेश राय, सर्वेश पासवान, अनिता यादव, हरिकेश यादव, शेषनाथ पासवान सहित हजारो लोग मौजूद रहे।

———————————

दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह में 37 युगल को बेड, आलमारी, कुर्सी-मेज, गद्दा-रजाई, बेडसीट, बेटियों को मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, कील आदि देकर विदा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *