June 4, 2026
IMG-20250630-WA0206

डा सौरभ पाण्डेय को “हिंदी साहित्य शिरोमणि” सम्मान से सम्मानित

 

काशी हिंदी विद्यापीठ ने हिंदी सेवा, सांस्कृतिक नवजागरण एवं सर्वधर्म समरसता के लिए प्रदान की ऐतिहासिक मान्यता

 

गोरखपुर

 

वाराणसी स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा  धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख डॉ. सौरभ पाण्डेय को उनके उल्लेखनीय हिंदी साहित्यिक योगदान, सरस्वत साधना तथा समाज में सांस्कृतिक चेतना के प्रचार-प्रसार हेतु “हिंदी साहित्य शिरोमणि” की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।

 

यह सम्मान उन्हें विद्यापीठ की अकादमिक परिषद की सर्वसम्मत संस्तुति के आधार पर प्रदान किया गया। सम्मान पत्र में उल्लेख है कि डॉ. पाण्डेय की शैक्षणिक उपलब्धियाँ, शोध कार्य, लेखन साधना एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति इस प्रतिष्ठित उपाधि के लिए आधार बने।

 

डॉ. सौरभ पाण्डेय, जो धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक हैं, विगत दो दशकों से हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, पर्यावरण संरक्षण और सर्वधर्म संवाद के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शांति, समरसता और संस्कृति के संवाहक के रूप में कार्यरत हैं।

 

इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में काशी हिंदी विद्यापीठ की कुलपति डॉ. संज्ञा जी राजायन भाटेकर, कुल सचिव इन्दुजीत तिवारी ‘निर्मल’, वरिष्ठ सदस्य सुवचंनल सिंह ‘मंगल’, एवं मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार गुप्ता सहित अनेक साहित्यप्रेमी एवं शिक्षाविद् उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. पाण्डेय के कार्यों को हिंदी साहित्य और राष्ट्रीय पुनर्जागरण के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *